Bible

2 Timothy 2 - WEB (Hindi)

1 You therefore, my child, be strengthened in the grace that is in Christ Jesus.इसलिये हे मेरे पुत्र, तू उस अनुग्रह से जो मसीह यीशु में है, बलवन्त हो जा।

2 The things which you have heard from me among many witnesses, commit the same to faithful men, who will be able to teach others also.और जो बातें तू ने बहुत गवाहों के साम्हने मुझ से सुनी हैं, उन्हें विश्वासी मनुष्यों को सौंप दे; जो औरों को भी सिखाने के योग्य हों।

3 You therefore must endure hardship, as a good soldier of Christ Jesus.मसीह यीशु के अच्छे योद्धा की नाईं मेरे साथ दुख उठा।

4 No soldier on service entangles himself in the affairs of life, that he may please him who enrolled him as a soldier.जब कोई योद्धा लड़ाई पर जाता है, तो इसलिये कि अपने भरती करने वाले को प्रसन्न करे, अपने आप को संसार के कामों में नहीं फंसाता

5 Also, if anyone competes in athletics, he isn't crowned unless he has competed by the rules.फिर अखाड़े में लड़ने वाला यदि विधि के अनुसार न लड़े तो मुकुट नहीं पाता।

6 The farmers who labor must be the first to get a share of the crops.जो गृहस्थ परिश्रम करता है, फल का अंश पहिले उसे मिलना चाहिए।

7 Consider what I say, and may the Lord give you understanding in all things.जो मैं कहता हूं, उस पर ध्यान दे और प्रभु तुझे सब बातों की समझ देगा।

8 Remember Jesus Christ, risen from the dead, of the seed of David, according to my Gospel,यीशु मसीह को स्मरण रख, जो दाऊद के वंश से हुआ, और मरे हुओं में से जी उठा; और यह मेरे सुसमाचार के अनुसार है।

9 in which I suffer hardship to the point of chains as a criminal. But God's word isn't chained.जिस के लिये मैं कुकर्मी की नाईं दुख उठाता हूं, यहां तक कि कैद भी हूं; परन्तु परमेश्वर का वचन कैद नहीं।

10 Therefore I endure all things for the chosen ones' sake, that they also may obtain the salvation which is in Christ Jesus with eternal glory.इस कारण मैं चुने हुए लोगों के लिये सब कुछ सहता हूं, कि वे भी उस उद्धार को जो मसीह यीशु में हैं अनन्त महिमा के साथ पाएं।

11 This saying is faithful: For if we died with him, We will also live with him.यह बात सच है, कि यदि हम उसके साथ मर गए हैं तो उसके साथ जीएंगे भी।

12 If we endure, We will also reign with him. If we deny him, He also will deny us.यदि हम धीरज से सहते रहेंगे, तो उसके साथ राज्य भी करेंगे: यदि हम उसका इन्कार करेंगे तो वह भी हमारा इन्कार करेगा।

13 If we are faithless, He remains faithful. He can't deny himself.यदि हम अविश्वासी भी हों तौभी वह विश्वास योग्य बना रहता है, क्योंकि वह आप अपना इन्कार नहीं कर सकता॥

14 Remind them of these things, charging them in the sight of the Lord, that they don't argue about words, to no profit, to the subverting of those who hear.इन बातों की सुधि उन्हें दिला, और प्रभु के साम्हने चिता दे, कि शब्दों पर तर्क-वितर्क न किया करें, जिन से कुछ लाभ नहीं होता; वरन सुनने वाले बिगड़ जाते हैं।

15 Give diligence to present yourself approved by God, a workman who doesn't need to be ashamed, properly handling the Word of Truth.अपने आप को परमेश्वर का ग्रहणयोग्य और ऐसा काम करने वाला ठहराने का प्रयत्न कर, जो लज्ज़ित होने न पाए, और जो सत्य के वचन को ठीक रीति से काम में लाता हो।

16 But shun empty chatter, for they will proceed further in ungodliness,पर अशुद्ध बकवाद से बचा रह; क्योंकि ऐसे लोग और भी अभक्ति में बढ़ते जाएंगे।

17 and their word will consume like gangrene, of whom is Hymenaeus and Philetus;और उन का वचन सड़े-घाव की नाईं फैलता जाएगा: हुमिनयुस और फिलेतुस उन्हीं में से हैं।

18 men who have erred concerning the truth, saying that the resurrection is already past, and overthrowing the faith of some.जो यह कह कर कि पुनरुत्थान हो चुका है सत्य से भटक गए हैं, और कितनों के विश्वास को उलट पुलट कर देते हैं।

19 However God's firm foundation stands, having this seal, "The Lord knows those who are his," and, "Let every one who names the name of the Lord{TR reads "Christ" instead of "the Lord"} depart from unrighteousness."तौभी परमेश्वर की पड़ी नेव बनी रहती है, और उस पर यह छाप लगी है, कि प्रभु अपनों को पहिचानता है; और जो कोई प्रभु का नाम लेता है, वह अधर्म से बचा रहे।

20 Now in a great house there are not only vessels of gold and of silver, but also of wood and of clay. Some are for honor, and some for dishonor.बड़े घर में न केवल सोने-चान्दी ही के, पर काठ और मिट्टी के बरतन भी होते हैं; कोई कोई आदर, और कोई कोई अनादर के लिये।

21 If anyone therefore purges himself from these, he will be a vessel for honor, sanctified, and suitable for the master's use, prepared for every good work.यदि कोई अपने आप को इन से शुद्ध करेगा, तो वह आदर का बरतन, और पवित्र ठहरेगा; और स्वामी के काम आएगा, और हर भले काम के लिये तैयार होगा।

22 Flee from youthful lusts; but pursue righteousness, faith, love, and peace with those who call on the Lord out of a pure heart.जवानी की अभिलाषाओं से भाग; और जो शुद्ध मन से प्रभु का नाम लेते हैं, उन के साथ धर्म, और विश्वास, और प्रेम, और मेल-मिलाप का पीछा कर।

23 But refuse foolish and ignorant questionings, knowing that they generate strife.पर मूर्खता, और अविद्या के विवादों से अलग रह; क्योंकि तू जानता है, कि उन से झगड़े होते हैं।

24 The Lord's servant must not quarrel, but be gentle towards all, able to teach, patient,और प्रभु के दास को झगड़ालू होना न चाहिए, पर सब के साथ कोमल और शिक्षा में निपुण, और सहनशील हो।

25 in gentleness correcting those who oppose him: perhaps God may give them repentance leading to a full knowledge of the truth,और विरोधियों को नम्रता से समझाए, क्या जाने परमेश्वर उन्हें मन फिराव का मन दे, कि वे भी सत्य को पहिचानें।

26 and they may recover themselves out of the devil's snare, having been taken captive by him to his will.और इस के द्वारा उस की इच्छा पूरी करने के लिये सचेत होकर शैतान के फंदे से छूट जाएं॥

Hindi Bible