Bible

2 Timothy 2 - ASV (Hindi)

1 Thou therefore, my child, be strengthened in the grace that is in Christ Jesus.इसलिये हे मेरे पुत्र, तू उस अनुग्रह से जो मसीह यीशु में है, बलवन्त हो जा।

2 And the things which thou hast heard from me among many witnesses, the same commit thou to faithful men, who shall be able to teach others also.और जो बातें तू ने बहुत गवाहों के साम्हने मुझ से सुनी हैं, उन्हें विश्वासी मनुष्यों को सौंप दे; जो औरों को भी सिखाने के योग्य हों।

3 Suffer hardship with `me', as a good soldier of Christ Jesus.मसीह यीशु के अच्छे योद्धा की नाईं मेरे साथ दुख उठा।

4 No soldier on service entangleth himself in the affairs of `this' life; that he may please him who enrolled him as a soldier.जब कोई योद्धा लड़ाई पर जाता है, तो इसलिये कि अपने भरती करने वाले को प्रसन्न करे, अपने आप को संसार के कामों में नहीं फंसाता

5 And if also a man contend in the games, he is not crowded, except he have contended lawfully.फिर अखाड़े में लड़ने वाला यदि विधि के अनुसार न लड़े तो मुकुट नहीं पाता।

6 The husbandmen that laboreth must be the first to partake of the fruits.जो गृहस्थ परिश्रम करता है, फल का अंश पहिले उसे मिलना चाहिए।

7 Consider what I say; for the Lord shall give thee understanding in all things.जो मैं कहता हूं, उस पर ध्यान दे और प्रभु तुझे सब बातों की समझ देगा।

8 Remember Jesus Christ, risen from the dead, of the seed of David, according to my gospel:यीशु मसीह को स्मरण रख, जो दाऊद के वंश से हुआ, और मरे हुओं में से जी उठा; और यह मेरे सुसमाचार के अनुसार है।

9 wherein I suffer hardship unto bonds, as a malefactor; but the word of God is not bound.जिस के लिये मैं कुकर्मी की नाईं दुख उठाता हूं, यहां तक कि कैद भी हूं; परन्तु परमेश्वर का वचन कैद नहीं।

10 Therefore I endure all things for the elect's sake, that they also may obtain the salvation which is in Christ Jesus with eternal glory.इस कारण मैं चुने हुए लोगों के लिये सब कुछ सहता हूं, कि वे भी उस उद्धार को जो मसीह यीशु में हैं अनन्त महिमा के साथ पाएं।

11 Faithful is the saying: For if we died with him, we shall also live with him:यह बात सच है, कि यदि हम उसके साथ मर गए हैं तो उसके साथ जीएंगे भी।

12 if we endure, we shall also reign with him: if we shall deny him, he also will deny us:यदि हम धीरज से सहते रहेंगे, तो उसके साथ राज्य भी करेंगे: यदि हम उसका इन्कार करेंगे तो वह भी हमारा इन्कार करेगा।

13 if we are faithless, he abideth faithful; for he cannot deny himself.यदि हम अविश्वासी भी हों तौभी वह विश्वास योग्य बना रहता है, क्योंकि वह आप अपना इन्कार नहीं कर सकता॥

14 Of these things put them in remembrance, charging `them' in the sight of the Lord, that they strive not about words, to no profit, to the subverting of them that hear.इन बातों की सुधि उन्हें दिला, और प्रभु के साम्हने चिता दे, कि शब्दों पर तर्क-वितर्क न किया करें, जिन से कुछ लाभ नहीं होता; वरन सुनने वाले बिगड़ जाते हैं।

15 Give diligence to present thyself approved unto God, a workman that needeth not to be ashamed, handling aright the word of truth.अपने आप को परमेश्वर का ग्रहणयोग्य और ऐसा काम करने वाला ठहराने का प्रयत्न कर, जो लज्ज़ित होने न पाए, और जो सत्य के वचन को ठीक रीति से काम में लाता हो।

16 But shun profane babblings: for they will proceed further in ungodliness,पर अशुद्ध बकवाद से बचा रह; क्योंकि ऐसे लोग और भी अभक्ति में बढ़ते जाएंगे।

17 and their word will eat as doth a gangrene: or whom is Hymenaeus an Philetus;और उन का वचन सड़े-घाव की नाईं फैलता जाएगा: हुमिनयुस और फिलेतुस उन्हीं में से हैं।

18 men who concerning the truth have erred, saying that the resurrection is past already, and overthrow the faith of some.जो यह कह कर कि पुनरुत्थान हो चुका है सत्य से भटक गए हैं, और कितनों के विश्वास को उलट पुलट कर देते हैं।

19 Howbeit the firm foundation of God standeth, having this seal, The Lord knoweth them that are his: and, Let every one that nameth the name of the Lord depart from unrighteousness.तौभी परमेश्वर की पड़ी नेव बनी रहती है, और उस पर यह छाप लगी है, कि प्रभु अपनों को पहिचानता है; और जो कोई प्रभु का नाम लेता है, वह अधर्म से बचा रहे।

20 Now in a great house there are not only vessels of gold and of silver, but also of wood and of earth; and some unto honor, and some unto dishonor.बड़े घर में न केवल सोने-चान्दी ही के, पर काठ और मिट्टी के बरतन भी होते हैं; कोई कोई आदर, और कोई कोई अनादर के लिये।

21 If a man therefore purge himself from these, he shall be a vessel unto honor, sanctified, meet for the master's use, prepared unto every good work.यदि कोई अपने आप को इन से शुद्ध करेगा, तो वह आदर का बरतन, और पवित्र ठहरेगा; और स्वामी के काम आएगा, और हर भले काम के लिये तैयार होगा।

22 after righteousness, faith, love, pace, with them that call on the Lord out of a pure heart.जवानी की अभिलाषाओं से भाग; और जो शुद्ध मन से प्रभु का नाम लेते हैं, उन के साथ धर्म, और विश्वास, और प्रेम, और मेल-मिलाप का पीछा कर।

23 But foolish and ignorant questionings refuse, knowing that they gender strifes.पर मूर्खता, और अविद्या के विवादों से अलग रह; क्योंकि तू जानता है, कि उन से झगड़े होते हैं।

24 And the Lord's servant must not strive, but be gentle towards all, apt to teach, forbearing,और प्रभु के दास को झगड़ालू होना न चाहिए, पर सब के साथ कोमल और शिक्षा में निपुण, और सहनशील हो।

25 in meekness correcting them that oppose themselves; if peradventure God may give them repentance unto the knowledge of the truth,और विरोधियों को नम्रता से समझाए, क्या जाने परमेश्वर उन्हें मन फिराव का मन दे, कि वे भी सत्य को पहिचानें।

26 and they may recover themselves out of the snare of the devil, having been taken captive by him unto his will.और इस के द्वारा उस की इच्छा पूरी करने के लिये सचेत होकर शैतान के फंदे से छूट जाएं॥

Hindi Bible