2 Samuel 3 - BBE (Hindi)
1 Now there was a long war between Saul's people and David's people; and David became stronger and stronger, but those on Saul's side became more and more feeble.शाऊल के घराने और दाऊद के घराने के मध्य बहुत दिन तक लड़ाई होती रही; परन्तु दाऊद प्रबल होता गया, और शाऊल का घराना निर्बल पड़ता गया।
2 While David was in Hebron he became the father of sons: the oldest was Amnon, son of Ahinoam of Jezreel;और हेब्रोन में दाऊद के पुत्र उत्पन्न हुए; उसका जेठा बेटा अम्नोन था, जो यिज्रेली अहीनोअम से उत्पन्न हुआ था;
3 And the second, Chileab, whose mother was Abigail, the wife of Nabal the Carmelite; and the third, Absalom, son of Maacah, the daughter of Talmai, king of Geshur;और उसका दूसरा किलाव था, जिसकी मां कर्मेंली नाबाल की स्त्री अबीगैल थी; तीसरा अबशालोम, जो गशूर के राजा तल्मै की बेटी माका से उत्पन्न हुआ था;
4 And the fourth, Adonijah, the son of Haggith; and the fifth, Shephatiah, the son of Abital;चौथा अदोनिय्याह, जो हग्गीत से उत्पन्न हुआ था; पांचवां शपत्याह, जिसकी मां अबीतल थी;
5 And the sixth, Ithream, whose mother was David's wife Eglah. These were the sons of David, whose birth took place in Hebron.छठवां यित्राम, जो ऐग्ला नाम दाऊद की स्त्री से उत्पन्न हुआ। हेब्रोन में दाऊद से थे ही सन्तान उत्पन्न हुए।
6 Now while there was war between Saul's people and David's people, Abner was making himself strong among the supporters of Saul.जब शाऊल और दाऊद दोनों के घरानों के मध्य लड़ाई हो रही थी, तब अब्नेर शाऊल के घराने की सहायता में बल बढ़ाता गया।
7 Now Saul had among his wives a woman named Rizpah, the daughter of Aiah: and Ish-bosheth said to Abner, Why have you taken my father's wife?शाऊल की एक रखेली थी जिसका नाम रिस्पा था, वह अय्या की बेटी थी; और ईशबोशेत ने अब्नेर से पूछा, तू मेरे पिता की रखेली के पास क्यों गया?
8 And Abner was very angry at the words of Ish-bosheth, and he said, Am I a dog's head of Judah? I am this day doing all in my power for the cause of your father Saul and for his brothers and his friends, and have not given you up into the hands of David, and now you say I have done wrong with a woman.ईशबोशेत की बातों के कारण अब्नेर अति क्रोधित हो कर कहने लगा, क्या मैं यहूदा के कुत्ते का सिर हूँ? आज तक मैं तेरे पिता शाऊल के घराने और उसके भाइयों और मित्रों को प्रीति दिखाता आया हूँ, और तुझे दाऊद के हाथ पड़ने नहीं दिया; फिर तू अब मुझ पर उस स्त्री के विषय में दोष लगाता है?
9 May God's punishment be on Abner, if I do not for David as the Lord in his oath has said,यदि मैं दाऊद के साथ ईश्वर की शपथ के अनुसार बर्ताव न करुं, तो परमेशवर अब्नेर से वैसा ही, वरन उस से भी अधिक करे;
10 And if I do not take away the kingdom from the family of Saul and make David ruler over Israel and Judah from Dan as far as Beer-sheba!अर्थात मैं राज्य को शाऊल के घराने से छीनूंगा, और दाऊद की राजगद्दी दान से ले कर बेर्शेबा तक इस्राएल और यहूदा के ऊपर स्थिर करुंगा।
11 And so great was Ish-bosheth's fear of Abner that he was not able to say a word in answer.और वह अब्नेर को कोई उत्तर न दे सका, इसलिये कि वह उस से डरता था।
12 And Abner sent men to David at Hebron, saying, Make an agreement with me, and I will give you my support in getting all Israel on your side.तब अब्नेर ने उसके नाम से दाऊद के पास दूतों से कहला भेजा, कि देश किस का है? और यह भी कहला भेजा, कि तू मेरे साथ वाचा बान्ध, और मैं तेरी सहायता करुंगा कि समस्त इस्राएल के मन तेरी ओर फेर दूं।
13 And he said, It is well; I will make an agreement with you, but on one condition, which is, that when you come before me, Saul's daughter Michal is to come with you; till she comes you will not see my face.दाऊद ने कहा, भला, मैं तेरे साथ वाचा तो बान्धूंगा परन्तु एक बात मैं तुझ से चाहता हूँ; कि जब तू मुझ से भेंट करने आए, तब यदि तू पहिले शाऊल की बेटी मीकल को न ले आए, तो मुझ से भेंट न होगी।
14 And David sent men to Saul's son Ish-bosheth, saying, Give me back Michal, my wife, whom I made mine for the price of the private parts of a hundred Philistines.फिर दाऊद ने शाऊल के पुत्र ईशबोशेत के पास दूतों से यह कहला भेजा, कि मेरी पत्नी मीकल, जिसे मैं ने एक सौ पलिश्तियों की खलडिय़ां देकर अपनी कर लिया था, उसको मुझे दे दे।
15 So Ish-bosheth sent and took her from her husband Paltiel, the son of Laish.तब ईशबोशेत ने लोगों को भेज कर उसे लैश के पुत्र पलतीएल के पास से छीन लिया।
16 And her husband went with her as far as Bahurim, weeping while he went. Then Abner said to him, Go back. And he went back.और उसका पति उसके साथ चला, और बहूरीम तक उसके पीछे रोता हुआ चला गया। तब अब्नेर ने उस से कहा, लौट जा; और वह लौट गया।
17 Then Abner had a talk with the chief men of Israel, saying, In the past it was your desire to make David your king: so now, do it:और अब्नेर ने इस्राएल के पुरनियों के संग इस प्रकार की बातचीत की, कि पहिले तो तुम लोग चाहते थे कि दाऊद हमारे ऊपर राजा हो।
18 For the Lord has said of David, By the hand of my servant David I will make my people Israel safe from the Philistines, and from all who are against them.अब वैसा करो; क्योंकि यहोवा ने दाऊद के विषय में यह कहा है, कि अपने दास दाऊद के द्वारा मैं अपनी प्रजा इस्राएल को पलिश्तियों, वरन उनके सब शत्रुओं के हाथ से छुड़ाऊंगा।
19 And Abner said the same things to Benjamin: and he went to David in Hebron to make clear to him what seemed good to Israel and to all the people of Benjamin.फिर अब्नेर ने बिन्यामीन से भी बातें कीं; तब अब्नेर हेब्रोन को चला गया, कि इस्राएल और बिन्यामीन के समस्त घराने को जो कुछ अच्छा लगा, वह दाऊद को सुनाए।
20 So Abner, with twenty men, came to Hebron, to David. And David made a feast for Abner and the men who were with him.तब अब्नेर बीस पुरुष संग ले कर हेब्रोन में आया, और दाऊद ने उसके और उसके संगी पुरुषों के लिये जेवनार की।
21 And Abner said to David, Now I will go, and make all Israel come to my lord the king, so that they may make an agreement with you, and your kingdom may be as wide as your heart's desire. Then David sent Abner away and he went in peace.तब अब्नेर ने दाऊद से कहा, मैं उठ कर जाऊंगा, और अपने प्रभु राजा के पास सब इस्राएल को इकट्ठा करुंगा, कि वे तेरे साथ वाचा बान्धें, और तू अपनी इच्छा के अनुसार राज्य कर सके। तब दाऊद ने अब्नेर को विदा किया, और वह कुशल से चला गया।
22 Now the servants of David and Joab had been out attacking a band of armed men, and they came back with a great store of goods taken in the fight: but Abner was no longer in Hebron with David, for he had sent him away and he had gone in peace.तब दाऊद के कई एक जन योआब समेत कहीं चढ़ाई करके बहुत सी लूट लिये हुए आ गए। और अब्नेर दाऊद के पास हेब्रोन में न था, क्योंकि उसने उसको विदा कर दिया था, और वह कुशल से चला गया था।
23 When Joab and his men came, news was given them that Abner, the son of Ner, had come to the king, who had let him go away again in peace.जब योआब और उसके साथ की समस्त सेना आई, तब लागों ने योआब को बताया, कि नेर का पुत्र अब्नेर राजा के पास आया था, और उसने उसको बिदा कर दिया, और वह कुशल से चला गया।
24 Then Joab came to the king, and said, What have you done? when Abner came to you why did you send him away and let him go?तब योआब ने राजा के पास जा कर कहा, तू ने यह क्या किया है? अब्नेर जो तेरे पास आया था, तो क्या कारण है कि तू ने उसको जाने दिया, और वह चला गया है?
25 Is it not clear to you that Abner, the son of Ner, came with deceit to get knowledge of your going out and your coming in and of all you are doing?तू नेर के पुत्र अब्नेर को जानता होगा कि वह तुझे धोखा देने, और तेरे आने जाने, और कुल काम का भेद लेने आया था।
26 And when Joab had come out from David, he sent men after Abner, and they overtook him at the water-spring of Sirah, and made him come back with them: but David had no knowledge of it.योआब ने दाऊद के पास से निकलकर दाऊद के अनजाने अब्नेर के पीछे दूत भेजे, और वे उसको सीरा नाम कुण्ड से लौटा ले आए।
27 And when Abner was back in Hebron, Joab took him on one side by the doorway of the town to have a word with him quietly, and there he gave him a wound in the stomach, causing his death in payment for the death of his brother Asahel.जब अब्नेर हेब्रोन को लौट आया, तब योआब उस से एकान्त में बातें करने के लिये उसको फाटक के भीतर अलग ले गया, और वहां अपने भाई असाहेल के खून के पलटे में उसके पेट में ऐसा मारा कि वह मर गया।
28 And when David had word of it he said, May I and my kingdom be clear for ever in the eyes of the Lord from the blood of Abner, the son of Ner:इसके बाद जब दाऊद ने यह सुना, तो कहा, नेर के पुत्र अब्नेर के खून के विषय में अपनी प्रजा समेत यहोवा की दृष्टि में सदैव निर्दोष रहूंगा।
29 May it come on the head of Joab and all his father's family: among the men of Joab's family may there ever be some who are diseased or lepers, or who do the work of women, or are put to the sword, or are wasted from need of food!वह योआब और उसके पिता के समस्त घराने को लगे; और योआब के वंश में कोई न कोई प्रमेह का रोगी, और कोढ़ी, और बैसाखी का लगाने वाला, और तलवार से खेत आने वाला, और भूखें मरने वाला सदा होता रहे।
30 So Joab and Abishai his brother put Abner to death, because he had put to death their brother Asahel in the fight at Gibeon.योआब और उसके भाई अबीशै ने अब्नेर को इस कारण घात किया, कि उसने उनके भाई असाहेल को गिबोन में लड़ाई के समय मार डाला था।
31 And David said to Joab and all the people who were with him, Go in grief and put haircloth about you, in sorrow for Abner. And King David went after the dead body.तब दाऊद ने योआब और अपने सब संगी लागों से कहा, अपने वस्त्र फाड़ो, और कमर में टाट बान्धकर अब्नेर के आगे आगे चलो। और दाऊद राजा स्वयं अथीं के पीछे पीछे चला।
32 And they put Abner's body to rest in Hebron; and the king and all the people were weeping loudly by the resting-place of Abner's body.अब्नेर को हेब्रोन में मिट्टी दी गई; और राजा अब्नेर की कब्र के पास फूट फूटकर रोया; और सब लोग भी रोए।
33 And the king made a song of grief for Abner and said, Was the death of Abner to be like the death of a foolish man?तब दाऊद ने अब्नेर के विषय यह विलापगीत बनाया कि, क्या उचित था कि अब्नेर मूढ़ की नाईं मरे?
34 Your hands were free, your feet were not chained: like the downfall of a man before evil men, so was your fall. And the weeping of the people over him went on again.न तो तेरे हाथ बान्धे गए, और न तेरे पांवों में बेडिय़ां डाली गई; जैसे कोई कुटिल मनुष्यों से मारा जाए, वैसे ही तू मारा गया।
35 And the people came to make David take food, while it was still day, but David with an oath said, May God's punishment be on me if I take a taste of bread or any other thing till the sun has gone down!तब सब लोग उसके विषय फिर रो उठे। तब सब लोग कुछ दिन रहते दाऊद को रोटी खिलाने आए; परन्तु दाऊद ने शपथ खाकर कहा, यदि मैं सूर्य के अस्त होने से पहिले रोटी वा और कोई वस्तु खाऊं, तो परमेश्वर मुझ से ऐसा ही, वरन इस से भी अधिक करे।
36 And all the people took note of it and were pleased: like everything the king did, it was pleasing to the people.और सब लोगों ने इस पर विचार किया और इस से प्रसन्न हुए, वैसे ही जो कुछ राजा करता था उस से सब लोग प्रसन्न होते थे।
37 So it was clear to Israel and to all the people on that day that the king was not responsible for the death of Abner, the son of Ner.तब उन सब लोगों ने, वरन समस्त इस्राएल ने भी, उसी दिन जान लिया कि नेर के पुत्र अब्नेर का घात किया जाना राजा की और से नहीं हुआ।
38 And the king said to his servants, Do you not see that a chief and a great man has come to his end today in Israel?और राजा ने अपने कर्मचारियों से कहा, क्या तुम लोग नहीं जानते कि इस्राएल में आज के दिन एक प्रधान और प्रतापी मनुष्य मरा है?
39 While I, though I am crowned king, have little strength, and these men, the sons of Zeruiah, are out of my control: may the Lord give to the evil-doer the reward of his evil-doing!और यद्यपि मैं अभिषिक्त राजा हूँ तौभी आज निर्बल हूँ; और वे सरूयाह के पुत्र मुझ से अधिक प्रचण्ड हैं। परन्तु यहोवा बुराई करने वाले को उसकी बुराई के अनुसार ही पलटा दे।
Hindi Bible