2 Kings 10:5
तब जो राज घराने के काम पर था, और जो नगर के ऊपर था, उन्होंने और पुरनियों और लड़के-बालों के पालने वालों ने येहू के पास यों कहला भेजा, कि हम तेरे दास हैं, जो कुछ तू हम से कहे, उसे हम करेंगे; हम किसी को राजा न बनाएंगे, जो तुझे भाए वहीं कर।
And he that | וַיִּשְׁלַ֣ח | wayyišlaḥ | va-yeesh-LAHK |
was over | אֲשֶׁר | ʾăšer | uh-SHER |
the house, | עַל | ʿal | al |
that he and | הַבַּ֣יִת | habbayit | ha-BA-yeet |
was over | וַֽאֲשֶׁ֪ר | waʾăšer | va-uh-SHER |
the city, | עַל | ʿal | al |
elders the | הָעִ֟יר | hāʿîr | ha-EER |
also, and the bringers up | וְהַזְּקֵנִים֩ | wĕhazzĕqēnîm | veh-ha-zeh-kay-NEEM |
sent children, the of | וְהָאֹֽמְנִ֨ים | wĕhāʾōmĕnîm | veh-ha-oh-meh-NEEM |
to | אֶל | ʾel | el |
Jehu, | יֵה֤וּא׀ | yēhûʾ | yay-HOO |
saying, | לֵאמֹר֙ | lēʾmōr | lay-MORE |
We | עֲבָדֶ֣יךָ | ʿăbādêkā | uh-va-DAY-ha |
are thy servants, | אֲנַ֔חְנוּ | ʾănaḥnû | uh-NAHK-noo |
and will do | וְכֹ֛ל | wĕkōl | veh-HOLE |
all | אֲשֶׁר | ʾăšer | uh-SHER |
that | תֹּאמַ֥ר | tōʾmar | toh-MAHR |
thou shalt bid | אֵלֵ֖ינוּ | ʾēlênû | ay-LAY-noo |
נַֽעֲשֶׂ֑ה | naʿăśe | na-uh-SEH | |
not will we us; | לֹֽא | lōʾ | loh |
make any | נַמְלִ֣ךְ | namlik | nahm-LEEK |
king: | אִ֔ישׁ | ʾîš | eesh |
do | הַטּ֥וֹב | haṭṭôb | HA-tove |
good is which that thou | בְּעֵינֶ֖יךָ | bĕʿênêkā | beh-ay-NAY-ha |
in thine eyes. | עֲשֵֽׂה׃ | ʿăśē | uh-SAY |
Cross Reference
Joshua 9:11
इसलिये हमारे यहां के वृद्धलोगों ने और हमारे देश के सब निवासियों ने हम से कहा, कि मार्ग के लिये अपने साथ भोजनवस्तु ले कर उन से मिलने को जाओ, और उन से कहना, कि हम तुम्हारे दास हैं; इसलिये अब तुम हम से वाचा बान्धो।
1 Kings 20:4
इस्राएल के राजा ने उसके पास कहला भेजा, हे मेरे प्रभु! हे राजा! तेरे वचन के अनुसार मैं और मेरा जो कुछ है, सब तेरा है।
1 Kings 20:32
तब वे कमर में टाट और सिर पर रस्सियां बान्ध कर इस्राएल के राजा के पास जा कर कहने लगे, तेरा दास बेन्हदद तुझ से कहता है, कृपा कर के मुझे जीवित रहने दे। राजा ने उत्तर दिया, क्या वह अब तक जीवित है? वह तो मेरा भाई है।
Joshua 9:8
उन्होंने यहोशू से कहा, हम तेरे दास हैं। तब यहोशू ने उन से कहा, तुम कौन हो? और कहां से आए हो?
2 Kings 18:14
तब यहूदा के राजा हिजकिय्याह ने अश्शूर के राजा के पास लाकीश को कहला भेजा, कि मुझ से अपराध हुआ, मेरे पास से लौट जा; और जो भार तू मुझ पर डालेगा उसको मैं उठाऊंगा। तो अश्शूर के राजा ने यहूदा के राजा हिजकिय्याह के लिये तीन सौ किक्कार चान्दी और तीस किक्कार सोना ठहरा दिया।
Joshua 9:24
उन्होंने यहोशू को उत्तर दिया, तेरे दासों को यह निश्चय बतलाया गया था, कि तेरे परमेश्वर यहोवा ने अपने दास मूसा को आज्ञा दी थी कि तुम को वह सारा देश दे, और उसके सारे निवासियों तुम्हारे साम्हने से सर्वनाश करे; इसलिये हम लोगों को तुम्हारे कारण से अपने प्राणों के लाले पड़ गए, इसलिये हम ने ऐसा काम किया।
Jeremiah 27:7
ये सब जातियां उसके और उसके बाद उसके बेटे और पोते के आधीन उस समय तक रहेंगी जब तक उसके भी देश का दिन न आए; तब बहुत सी जातियां और बड़े बड़े राजा उस से भी अपनी सेवा करवाएंगे।
Jeremiah 27:17
उनकी मत सुनो, बाबुल के राजा के आधीन हो कर और उसकी सेवा कर के जीवित रहो।
John 12:26
यदि कोई मेरी सेवा करे, तो मेरे पीछे हो ले; और जहां मैं हूं वहां मेरा सेवक भी होगा; यदि कोई मेरी सेवा करे, तो पिता उसका आदर करेगा।