Bible

2 Kings 1 - WEB (Hindi)

1 Moab rebelled against Israel after the death of Ahab.अहाब के मरने के बाद मोआब इस्राएल के विरुद्ध हो गया।

2 Ahaziah fell down through the lattice in his upper chamber that was in Samaria, and was sick: and he sent messengers, and said to them, Go, inquire of Baal Zebub, the god of Ekron, whether I shall recover of this sickness.और अहज्याह एक झिलमिलीदार खिड़की में से, जो शोमरोन में उसकी अटारी में थी, गिर पड़ा, और बीमार हो गया। तब उसने दूतों को यह कह कर भेजा, कि तुम जा कर एक्रोन के बालजबूब नाम देवता से यह पूछ आओ, कि क्या मैं इस बीमारी से बचूंगा कि नहीं?

3 But the angel of Yahweh said to Elijah the Tishbite, Arise, go up to meet the messengers of the king of Samaria, and tell them, Is it because there is no God in Israel, that you go to inquire of Baal Zebub, the god of Ekron?तब यहोवा के दूत ने तिशबी एलिय्याह से कहा, उठ कर शोमरोन के राजा के दूतों से मिलने को जा, और उन से कह, क्या इस्राएल में कोई परमेश्वर नहीं जो तुम एक्रोन के बालजबूब देवता से पूछने जाते हो?

4 Now therefore thus says Yahweh, You shall not come down from the bed where you are gone up, but shall surely die. Elijah departed.इसलिये अब यहोवा तुझ से यों कहता है, कि जिस पलंग पर तू पड़ा है, उस पर से कभी न उठेगा, परन्तु मर ही जाएगा। तब एलिय्याह चला गया।

5 The messengers returned to him, and he said to them, Why is it that you have returned?जब अहज्याह के दूत उसके पास लौट आए, तब उसने उन से पूछा, तुम क्यों लौट आए हो?

6 They said to him, There came up a man to meet us, and said to us, Go, turn again to the king who sent you, and tell him, Thus says Yahweh, Is it because there is no God in Israel, that you send to inquire of Baal Zebub, the god of Ekron? therefore you shall not come down from the bed where you are gone up, but shall surely die.उन्होंने उस से कहा, कि एक मनुष्य हम से मिलने को आया, और कहा, कि जिस राजा ने तुम को भेजा उसके पास लौटकर कहो, यहोवा यों कहता है, कि क्या इस्राएल में कोई परमेश्वर नहीं जो तू एक्रोन के बालजबूब देवता से पूछने को भेजता है? इस कारण जिस पलंग पर तू पड़ा है, उस पर से कभी न उठेगा, परन्तु मर ही जाएगा।

7 He said to them, What manner of man was he who came up to meet you, and told you these words?उसने उन से पूछा, जो मनुष्य तुम से मिलने को आया, और तुम से ये बातें कहीं, उसका कैसा रंग-रूप था?

8 They answered him, He was a hairy man, and girt with a belt of leather about his loins. He said, It is Elijah the Tishbite.उन्होंने उसको उत्तर दिया, वह तो रोंआर मनुष्य था और अपनी कमर में चमड़े का फेंटा बान्धे हुए था। उसने कहा, वह तिशबी एलिय्याह होगा।

9 Then [the king] sent to him a captain of fifty with his fifty. He went up to him: and, behold, he was sitting on the top of the hill. He spoke to him, man of God, the king has said, Come down.तब उसने उसके पास पचास सिपाहियों के एक प्रधान को उसके पचासों सिपाहियों समेत भेजा। प्रधान ने उसके पास जा कर क्या देखा कि वह पहाड़ की चोटी पर बैठा है। और उसने उस से कहा, हे परमेश्वर के भक्त राजा ने कहा है, कि तू उतर आ।

10 Elijah answered to the captain of fifty, If I be a man of God, let fire come down from the sky, and consume you and your fifty. Fire came down from the sky, and consumed him and his fifty.एलिय्याह ने उस पचास सिपाहियों के प्रधान से कहा, यदि मैं परमेश्वर का भक्त हूँ तो आकाश से आग गिरकर तुझे तेरे पचासों समेत भस्म कर डाले। तब आकाश से आग उतरी और उसे उसके पचासों समेत भस्म कर दिया।

11 Again he sent to him another captain of fifty and his fifty. He answered him, man of God, thus has the king said, Come down quickly.फिर राजा ने उसके पास पचास सिपाहियों के एक और प्रधान को, पचासों सिपाहियों समेत भेज दिया। प्रधान ने उस से कहा हे परमेश्वर के भक्त राजा ने कहा है, कि फुतीं से तू उतर आ।

12 Elijah answered them, If I be a man of God, let fire come down from the sky, and consume you and your fifty. The fire of God came down from the sky, and consumed him and his fifty.एलिय्याह ने उत्तर देकर उन से कहा, यदि मैं परमेश्वर का भक्त हूँ तो आकाश से आग गिरकर तुझे, तेरे पचासों समेत भस्म कर डाले; तब आकाश से परमेश्वर की आग उतरी और उसे उसके पचासों समेत भस्म कर दिया।

13 Again he sent the captain of a third fifty with his fifty. The third captain of fifty went up, and came and fell on his knees before Elijah, and begged him, and said to him, man of God, please let my life, and the life of these fifty your servants, be precious in your sight.फिर राजा ने तीसरी बार पचास सिपाहियों के एक और प्रधान को, पचासों सिपाहियों समेत भेज दिया, और पचास का वह तीसरा प्रधान चढ़ कर, एलिय्याह के साम्हने घुटनों के बल गिरा, और गिड़गिड़ा कर उस से कहने लगा, हे परमेश्वर के भक्त मेरा प्राण और तेरे इन पचास दासों के प्राण तेरी दृष्टि में अनमोल ठहरें।

14 Behold, fire came down from the sky, and consumed the two former captains of fifty with their fifties; but now let my life be precious in your sight.पचास पचास सिपाहियों के जो दो प्रधान अपने अपने पचासों समेत पहिले आए थे, उन को तो आग ने आकाश से गिरकर भस्म कर डाला, परन्तु अब मेरा प्राण तेरी दृष्टि में अनमोल ठहरे।

15 The angel of Yahweh said to Elijah, Go down with him: don't be afraid of him. He arose, and went down with him to the king.तब यहोवा के दूत ने उलिय्याह से कहा, उसके संग नीचे जा, उस से पत डर। तब एलिय्याह उठ कर उसके संग राजा के पास नीचे गया।

16 He said to him, Thus says Yahweh, Because you have sent messengers to inquire of Baal Zebub, the god of Ekron, is it because there is no God in Israel to inquire of his word? therefore you shall not come down from the bed where you are gone up, but shall surely die.और उस से कहा, यहोवा यों कहता है, कि तू ने तो एक्रोन के बालजबूब देवता से पूछने को दूत भेजे थे तो क्या इस्राएल में कोई परमेश्वर नहीं कि जिस से तू पूछ सके? इस कारण तू जिस पलंग पर पड़ा है, उस पर से कभी न उठेगा, परन्तु मर ही जाएगा।

17 So he died according to the word of Yahweh which Elijah had spoken. Jehoram began to reign in his place in the second year of Jehoram the son of Jehoshaphat king of Judah; because he had no son.यहोवा के इस वचन के अनुसार जो एलिय्याह ने कहा था, वह मर गया। और उसके सन्तान न होने के कारण यहोराम उसके स्थान पर यहूदा के राजा यहोशापात के पुत्र यहोराम के दूसरे वर्ष में राज्य करने लगा।

18 Now the rest of the acts of Ahaziah which he did, aren't they written in the book of the chronicles of the kings of Israel?अहज्याह के और काम जो उसने किए वह क्या इस्राएल के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में नहीं लिखे हैं?

Hindi Bible