2 Chronicles 27 - BBE (Hindi)
1 Jotham was twenty-five years old when he became king; and he was ruling in Jerusalem for sixteen years; and his mother's name was Jerushah, the daughter of Zadok.जब योताम राज्य करने लगा तब वह पच्चीस वर्ष का था, और यरूशलेम में सोलह वर्ष तक राज्य करता रहा। और उसकी माता का नाम यरूशा था, जो सादोक की बेठी थी।
2 He did what was right in the eyes of the Lord, as his father Uzziah had done; but he did not go into the Temple of the Lord. And the people still went on in their evil ways.उसने वह किया, जो यहोवा की दृष्टि में ठीक है, अर्थात जैसा उसके पिता उज्जिय्याह ने किया था, ठीक वैसा ही उसने भी किया: तौभी वह यहोवा के मन्दिर में न घुसा। और प्रजा के लोग तब भी बिगड़ी चाल चलते थे।
3 He put up the higher doorway of the house of the Lord, and did much building on the wall of the Ophel.उसी ने यहोवा के भवन के ऊपर वाले फाटक को बनाया, और ओपेल की शहरपनाह पर बहुत कुछ बनवाया।
4 In addition, he made towns in the hill-country of Judah, and strong buildings and towers in the woodlands.फिर उसने यहूदा के पहाड़ी देश में कई नगर दृढ़ किए, और जंगलों में गढ़ और गुम्मट बनाए।
5 He went to war with the king of the children of Ammon and overcame them. That year, the children of Ammon gave him a hundred talents of silver, and ten thousand measures of grain and ten thousand measures of barley. And the children of Ammon gave him the same amount the second year and the third.और वह अम्मोनियों के राजा से युद्ध कर के उन पर प्रबल हो गया। उसी वर्ष अम्मोनियों ने उसको सौ किक्कार चांदी, और दस दस हजार कोर गेहूं और जव दिया। और फिर दूसरे और तीसरे वर्ष में भी उन्होंने उसे उतना ही दिया।
6 So Jotham became strong, because in all his ways he made the Lord his guide.यों योताम सामथीं हो गया, क्योंकि वह अपने आप को अपने परमेश्वर यहोवा के सम्मुख जान कर सीधी चाल चलता था।
7 Now the rest of the acts of Jotham, and all his wars and his ways, are recorded in the book of the kings of Israel and Judah.योताम के और काम और उसके सब युद्ध और उसकी चाल चलन, इन सब बातों का वर्णन इस्राएल और यहूदा के राजाओं के इतिहास में लिखा है।
8 He was twenty-five years old when he became king, and he was ruling in Jerusalem for sixteen years.जब वह राजा हुआ, तब पच्चीस वर्ष का था; और वह यरूशलेम में सोलह वर्ष तक राज्य करता रहा।
9 And Jotham went to rest with his fathers, and they put his body into the earth in the town of David; and Ahaz his son became king in his place.निदान योताम अपने पुरखाओं के संग सो गया और उसे दाऊदपुर में मिट्टी दी गई। और उसका पुत्र आहाज उसके स्थान पर राज्य करने लगा।
Hindi Bible