2 Chronicles 11:5-17 in Hindi
2 Chronicles 11:5
सो रहूबियाम यरूशलेम में रहने लगा, और यहूदा में बचाव के लिये ये नगर दृढ़ किए,
2 Chronicles 11:6
अर्थात बेतलेहेम, एताम, तकोआ,
2 Chronicles 11:7
बेत्सूर, सोको, अदुल्लाम।
2 Chronicles 11:8
गत, मारेशा, जीप।
2 Chronicles 11:9
अदोरैम, लाकीश, अजेका।
2 Chronicles 11:10
सोरा, अय्यालोन और हेब्रोन जो यहूदा और बिन्यामीन में हैं, दृढ़ किया।
2 Chronicles 11:11
और उसने दृढ़ नगरों को और भी दृढ़ कर के उन में प्रधान ठहराए, और भोजन वस्तु और तेल और दाखमधु के भणडार रखवा दिए।
2 Chronicles 11:12
फिर एक एक नगर में उसने ढालें और भाले रखवा कर उन को अत्यन्त दृढ़ कर दिया। यहूदा और बिन्यामीन तो उसके थे।
2 Chronicles 11:13
और सारे इस्राएल के याजक और लेवीय भी अपने सब देश से उठ कर उसके पास गए।
2 Chronicles 11:14
यों लेवीय अपनी चराइयों और निज भूमि छोड़ कर, यहूदा और यरूशलेम में आए, क्योंकि यारोबाम और उसके पुत्रों ने उन को निकाल दिया था कि वे यहोवा के लिये याजक का काम न करें।
2 Chronicles 11:15
और उसने ऊंचे स्थानों और बकरों और अपने बनाए हुए बछड़ों के लिये, अपनी ओर से याजक ठहरा लिए।
2 Chronicles 11:16
और लेवियों के बाद इस्राएल के सब गोत्रों में से जितने मन लगा कर इस्राएल के परमेश्वर यहोवा के खोजी थे वे अपने पितरों के परमेश्वर यहोवा को बलि चढ़ाने के लिये यरूशलेम को आए।
2 Chronicles 11:17
और उन्होंने यहूदा का राज्य स्थिर किया और सुलैमान के पुत्र रहूबियाम को तीन वर्ष तक दृढ़ कराया, क्योंकि तीन वर्ष तक वे दाऊद और सुलैमान की लीक पर चलते रहे।
Hindi Bible